ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जबलपुर आगमन, डुमना विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत

जबलपुर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शुक्रवार को जबलपुर आगमन पर डुमना विमानतल पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री नई दिल्ली से राजकीय विमान द्वारा सुबह लगभग 11.15 बजे जबलपुर पहुंचे।

डुमना विमानतल पर मुख्यमंत्री का स्वागत लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नु, विधायक अशोक रोहाणी एवं सुशील तिवारी ‘इंदु’, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोंटिया, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज सहित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया।

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष अश्विनी परांजपे, पूर्व मंत्री शरद जैन, पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, शरद अग्रवाल, सुभाष तिवारी ‘रानू’, बलराम यादव एवं सोनू बचवानी भी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button