मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी विंध्यनगर में सांसद ने बजट की दी जानकारी

पत्रकार वार्ता में बोले – बजट में मध्यप्रदेश के विकास पर विशेष फोकस

सिंगरौली- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत आम बजट को लेकर सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने एनटीपीसी सूर्या भवन विंध्यनगर में पत्रकार वार्ता आयोजित कर बजट की प्रमुख विशेषताओं से मीडिया को अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों के क्रमवार जवाब भी दिए।

मध्यप्रदेश के विकास को मिलेगा बढ़ावा
सांसद डॉ. मिश्रा ने बताया कि वित्त मंत्री द्वारा लगातार नौवीं बार प्रस्तुत किए गए बजट में मध्यप्रदेश के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में रेलवे, राष्ट्रीय राजमार्ग और शिक्षा क्षेत्र के लिए पर्याप्त वित्तीय प्रावधान किए गए हैं, जिससे प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

शिक्षा बजट को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिक्षा बजट और कुछ स्कूलों के बंद होने को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद ने कहा कि इस बार भी शिक्षा क्षेत्र के लिए पहले की तुलना में बेहतर बजट उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि यदि स्कूल बंद होने की जानकारी प्राप्त होती है तो संबंधित मामलों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी रहे उपस्थित
पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक रामनिवास शाह, विधायक राजेंद्र मेश्राम, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शिवम शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदर शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे, सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता तथा जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Author

Related Articles

Back to top button