मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में पंचायत सचिव निलंबित, ग्राम रोजगार सहायक ऑफिस अटैच

सिंगरौली। जिला पंचायत सिंगरौली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देश पर जनपद पंचायत बैढ़न अंतर्गत एक पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है, जबकि धान चोरी मामले में ग्राम रोजगार सहायक को अस्थायी रूप से जनपद कार्यालय में अटैच किया गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रौहाल में पदस्थ पंचायत सचिव सुमन्त दुबे पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण 2.0 के तहत सर्वे कार्य के दौरान हितग्राहियों से 500-500 रुपये लेने की शिकायत मिली थी। साथ ही वे निर्धारित बैठकों में अनुपस्थित पाए गए। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

वहीं ग्राम पंचायत उर्ती में सेवा सहकारी समिति से 94 बोरी धान चोरी होने की शिकायत सामने आई थी। मामले में ग्राम रोजगार सहायक देवदत्त जायसवाल पर संलिप्तता के आरोप लगे थे। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उन्हें जनपद पंचायत बैढ़न कार्यालय में संलग्न कर दिया गया है तथा आगामी आदेश तक उन्हें 50 प्रतिशत मानदेय देने के निर्देश जारी किए गए हैं।प्रशासन ने योजनाओं में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Author

Related Articles

Back to top button