पंजरेह में स्वच्छता पखवाड़े के सिखाया गया हाथ धोने का हुनर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय

पोल खोल सिंगरौली / जिले में कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के निर्देशन मे 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत जिले के सभी शासकीय विभागो द्वारा कैलेन्डर आधारित गतिविधियो का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम आज स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय पंजरेह में हाथा धुलाई दिवस का आयोजन कर स्कूली बच्चो को हाथ धोने के प्रक्रिया के संबंध में बताया गया।
उक्त कार्यक्रम में बच्चो को हाथ धोने का सही तरीका सिखाने के लिए उन्हें हाथ को गीला करना, साबुन लगाकर झाग बनाना, कम से कम 20 सेकंड तक रगड़ना , साफ पानी से धोना और फिर साफ तौलिये से सुखाना सिखाया गया।
बच्चो को बताया गया कि शौचालय का उपयोग करने के बाद सही तरीके से अपने हाथा को साबुन से साफ करे इसके अलावा भी महत्वपूर्ण समयों पर हाथ धोने की आदत डालने के लिए प्रेरित किया गया।













