मध्य प्रदेशसिंगरौली

अग्रसेन होंडा एजेंसी ने लकी ड्रॉ विजेताओं को वितरित किए आकर्षक पुरस्कार

 

सिंगरौली :जिला मुख्यालय वैढ़न स्थित अग्रसेन होंडा एजेंसी द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर टू-व्हीलर क्रेताओं को दिए गए कूपनों का लकी ड्रॉ कार्यक्रम ओपन सामुदायिक भवन वैढ़न में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह एवं विशिष्ट अतिथि सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दिलीप शाह रहे।

लकी ड्रॉ के माध्यम से चयनित विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रथम पुरस्कार के रूप में एक मोटरसाइकिल, द्वितीय पुरस्कार में रेफ्रिजरेटर एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में वॉशिंग मशीन प्रदान की गई। अतिथियों द्वारा विजेताओं को पुरस्कार सौंपकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


इस अवसर पर अग्रसेन होंडा एजेंसी के संचालक राजेन्द्र गोयल ने बताया कि एजेंसी द्वारा प्रत्येक वर्ष ग्राहकों के लिए इस प्रकार के लकी ड्रॉ कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे ग्राहकों को बेहतर सुविधाओं के साथ प्रोत्साहन भी मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान होंडा की दो नई मोटरसाइकिलों शाइन 100 एवं शाइन 100 डीएक्स का भी अतिथियों द्वारा विधिवत शुभारंभ किया गया। लॉन्चिंग के दौरान उपस्थित लोगों में नई बाइकों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहक, गणमान्य नागरिक एवं एजेंसी स्टाफ उपस्थित रहा।

Author

Related Articles

Back to top button