नौगढ़ प्रीमियर लीग: एससीसी सिंगरौली और राजेश स्पोर्ट्स क्लब क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

सिंगरौली। एनपीएल 26 का आगाज 9 जनवरी को हुआ था, और 15 जनवरी को हुए प्रीक्वार्टर फाइनल मुकाबलों में एससीसी सिंगरौली और राजेश स्पोर्ट्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
पहले मैच में एससीसी सिंगरौली ने विशाल इलेवन को 7वें ओवर में मात दी। विशाल इलेवन ने 15 ओवर में 122 रन बनाए, लेकिन एससीसी ने तेज बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच मोनू आजमगढ़ रहे।
दूसरे मैच में राजेश स्पोर्ट्स क्लब ने एसीसी कनई के खिलाफ 15 ओवर में 263 रन का विशाल स्कोर बनाया। अंकित ने 88 और अल्ताफ ने 93 रन की दमदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसीसी कनई टीम मात्र 103 रनों पर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच अंकित रहे।
क्वार्टर फाइनल मुकाबला एससीसी सिंगरौली और राजेश स्पोर्ट्स क्लब के बीच कल दोपहर 12 बजे खेला जाएगा।मुख्य अतिथि मणि शंकर त्रिपाठी, पंकज बैस सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कमेंट्री में विनय दुबे, अजय सोनी, आनंद बैस, ऑनलाइन स्कोरिंग इतजोगी सिंह बैस और लाइव प्रसारण में संजय बैस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस आयोजन में आयोजक बिपिन मिश्रा, संजय बैस, इतजोगी सिंह, अखिलेश सिंह बैस और अन्य कार्यकर्ताओं के सहयोग से नौगढ़ ग्रामवासियों की सहभागिता रही, जिससे उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।













