Blog

गोवा में दो रूसी महिलाओं की बेरहमी से हत्या, लिव-इन पार्टनर ने किया सनसनीखेज खुलासा

पणजी। गोवा में दो रूसी महिलाओं की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला की हत्या के आरोप में उसके लिव-इन पार्टनर को हिरासत में लिया, जहां पूछताछ के दौरान आरोपी ने दूसरी हत्या का भी खुलासा कर दिया।

आरोपी की पहचान 37 वर्षीय एलेक्सी लियोनोव के रूप में हुई है, जो लंबे समय से गोवा में रह रहा था। मृतकों की पहचान एलेना कस्थानोवा और एलिना वानीवा के तौर पर की गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों महिलाओं की हत्या एक ही तरीके से की गई—गला रेतकर, जबकि उनके हाथ पीठ पीछे रस्सी से बंधे थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एलेना कस्थानोवा आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोपी ने पहले महिला पर हमला किया, फिर हाथ बांधकर धारदार हथियार से उसकी गर्दन काट दी। एलेना की हत्या कबूल करने के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को दूसरी पीड़िता एलिना वानीवा के शव तक पहुंचाया।

फिलहाल पुलिस दोनों हत्याओं के पीछे की मंशा और परिस्थितियों की गहराई से जांच कर रही है। इस दोहरे हत्याकांड से गोवा में सनसनी फैल गई है।

Author

Related Articles

Back to top button