मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल ने सीएसआर पहल के तहत ग्रामीण वॉलीबॉल टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

सिंगरौली-समावेशी सामुदायिक विकास एवं खेलों के प्रोत्साहन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए एनटीपीसी विंध्याचल ने 15 जनवरी 2026 को नवजीवन विहार स्थित मिनी स्टेडियम में ग्रामीण वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। 15 से 16 जनवरी तक आयोजित दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की 24 टीमों ने भाग लिया, जिससे युवा प्रतिभाओं को प्रतिस्पर्धा, आपसी जुड़ाव और खेल के माध्यम से विकास का सशक्त मंच मिला।

टूर्नामेंट का उद्घाटन माहताब आलम, उप महाप्रबंधक(सीएसआर/आर एंड आर) एवं निखिल जायसवाल, कार्यपालक(सीएसआर), एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीमती रानी अग्रवाल, महापौर (सिंगरौली नगर निगम) एवं स्थानीय वार्ड पार्षद भी उपस्थित रहे।

इस पहल के माध्यम से एनटीपीसी विंध्याचल का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना, शारीरिक फिटनेस को प्रोत्साहित करना तथा क्षेत्र में खेल संस्कृति को सशक्त बनाना है। यह आयोजन इस विश्वास को भी रेखांकित करता है कि राष्ट्र निर्माण केवल विद्युत उत्पादन तक सीमित नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर समुदायों को सशक्त करने से भी जुड़ा है।

Author

Related Articles

Back to top button