मध्य प्रदेशसिंगरौली

वार्ड 39 में पी.सी.सी. सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन और लोकार्पण

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 39, जिलानी मोहल्ला में पी.सी.सी. सड़क और नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर सिंगरौली विधायक राम निवास शाह, महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, पार्षद पति अमित यादव, श्रीमती ज्योति चौरसिया एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भूमि पूजन एवं लोकार्पण के दौरान अधिकारियों और नागरिकों ने इस परियोजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्य क्षेत्रवासियों के सुगम आवागमन और बुनियादी ढांचे के मजबूतीकरण में सहायक होगा।

विधायक राम निवास शाह ने कहा कि नगर में विकास कार्यों को गति देने के लिए सरकार और नगर निगम लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इन विकास कार्यों में सहयोग करें और नगर को और अधिक सुविधायुक्त बनाने में अपना योगदान दें।
नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय ने कहा कि जनता की सुविधा और बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न बुनियादी ढांचे के विकास कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। इस सड़क और नाली निर्माण से नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और इलाके का सौंदर्य एवं सुविधा दोनों बढ़ेंगे।इस प्रकार यह भूमि पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Author

Related Articles

Back to top button