मध्य प्रदेशसिंगरौली

डीपीएस निगाही में अंतर सदनीय एकल गीत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

सिंगरौली- दिल्ली पब्लिक स्कूल, निगाही के सभागार में अंतर सदनीय एकल गीत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की संगीत प्रतिभा को निखारना और उन्हें मंच प्रदान करना रहा। प्राचार्य सुखवंत सिंह थापर ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों में आत्मविश्वास, अनुशासन, अभिव्यक्ति क्षमता तथा सुर-ताल की समझ विकसित करती हैं और भारतीय संगीत संस्कृति से जोड़कर उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतियोगिता प्रभारी डॉ. एन.पी. मिश्र के परिचयात्मक संबोधन से हुआ। मंच संचालन प्रधान छात्रा रागिनी साहू, उप-प्रधान आस्था तिवारी एवं सांस्कृतिक सचिव निशा मिश्रा ने किया। समूह ए (कक्षा 2-3) और समूह बी (कक्षा 4-5) के विद्यार्थियों ने सुगम एवं शास्त्रीय गायन में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे सभागार संगीतमय हो उठा।

निर्णायक मंडल में प्राचार्य श्री थापर, प्रियंका राज, सुमन राय एवं नवेंदु नाथ तिवारी शामिल रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की गायन कला की सराहना करते हुए नियमित रियाज़ और शुद्ध उच्चारण पर बल दिया। परिणामों में झेलम सदन चार पुरस्कारों के साथ अव्वल रहा। विजेताओं को स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Author

Related Articles

Back to top button