मध्य प्रदेशसिंगरौली

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर सिंगरौली में भव्य आयोजन

सिंगरौली। अयोध्या में भगवान श्रीराम के पावन राम मंदिर में हुए प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की द्वितीय वर्षगांठ इस वर्ष भी सिंगरौली में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस पावन अवसर पर 22 जनवरी 2026 को सायं 6 बजे महाराणा प्रताप उद्यान, कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा।

आयोजन के अंतर्गत भजन संध्या का विशेष कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें रामभक्तों द्वारा श्रीराम के गुणगान से जुड़े भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस में सनातन संस्कृति के प्रति आस्था को और सुदृढ़ करना तथा समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देना है। कार्यक्रम को लेकर नगर में तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं और धार्मिक वातावरण बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है।

यह आयोजन करणी सेना परिवार सिंगरौली एवं सर्व समाज के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा। आयोजकों ने समस्त सिंगरौलीवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार उपस्थित होकर भगवान श्रीराम की आराधना में सहभागी बनें और आयोजन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना को भी सशक्त करेगा।

Author

Related Articles

Back to top button