मध्य प्रदेश में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी, भोपाल में राज्यपाल फहराएंगे तिरंगा

भोपाल।मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्य राज्य स्तरीय समारोह भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित होगा, जहां राज्यपाल मंगू भाई पटेल ध्वजारोहण करेंगे।
वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होकर ध्वजारोहण करेंगे। जबलपुर में मंत्री सम्पतिया उईके, जबकि छिंदवाड़ा में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह तिरंगा फहराएंगे।
राज्य शासन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंत्रियों के ध्वजारोहण स्थलों की सूची जारी कर दी है। सूची में नगरीय आवास एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का नाम शामिल नहीं है। उनके प्रभार वाले धार जिले में जिला कलेक्टर ही ध्वजारोहण करेंगे। वहीं इंदौर जिले में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा तिरंगा फहराएंगे।
🔹 कौन मंत्री कहां फहराएगा तिरंगा
उप मुख्यमंत्री
जगदीश देवड़ा – इंदौर
राजेंद्र शुक्ल – सागर
मंत्री
कुंवर विजय शाह – रतलाम
प्रहलाद सिंह पटेल – रीवा
राकेश सिंह – छिंदवाड़ा
करण सिंह वर्मा – सिवनी
उदय प्रताप सिंह – कटनी
सम्पतिया उईके – जबलपुर
तुलसीराम सिलावट – बुरहानपुर
एदल सिंह कंषाना – दतिया
निर्मला भूरिया – नीमच
गोविन्द सिंह राजपूत – गुना
विश्वास सारंग – खरगोन
नारायण सिंह कुशवाह – शाजापुर
नागर सिंह चौहान – आगर-मालवा
प्रद्युम्न सिंह तोमर – शिवपुरी
राकेश शुक्ला – अशोकनगर
चेतन्य काश्यप – राजगढ़
इंदर सिंह परमार – दमोह
राज्यमंत्री
कृष्णा गौर – सीहोर
धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी – खंडवा
दिलीप जायसवाल – मंडला
गौतम टेटवाल – बड़वानी
लखन सिंह पटेल – विदिशा
नारायण सिंह पंवार – रायसेन
नरेंद्र शिवाजी पटेल – नर्मदापुरम
प्रतिमा बागरी – डिंडोरी
दिलीप अहिरवार – अनूपपुर
राधा सिंह – मैहर
🔹 23 जिलों में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण
प्रदेश के 23 जिलों में गणतंत्र दिवस पर जिला कलेक्टर तिरंगा फहराएंगे। इनमें शामिल हैं—
देवास, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, मुरैना, मंदसौर, श्योपुर, भिंड, सीधी, सतना, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, बैतूल, हरदा, सिंगरौली, नरसिंहपुर, बालाघाट और पांढुर्णा।













