सर्वश्रेष्ठ जनजागरूकता कार्यक्रम के लिए,हिंडालको को मिला ”पी.आर.एस.आई.”अवार्ड

पब्लिक रिलेसन सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित जनसम्पर्क महोत्सव में दिया गया आवार्ड-
सिंगरौली-आदित्य बिड़ला समूह की अनुसंगी कंपनी हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड यूनिट महान एल्युमिनियम ने सामाजिक दायित्वो का निर्वहन के साथ साथ जनसंपर्क के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुये सामाजिक जागरूकता के लिये सर्वश्रेष्ठ जन जागरूकता कार्यक्रम के लिए सम्मानित किया गया।
नई दिल्ली के डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय अडोटोरियम में पब्लिक रिलेसन सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित जनसम्पर्क महोत्सव में दिया गया आवार्ड | कार्यक्रम में छियालीस पी.आर.प्रोफेनल्स और संस्थानो द्वारा अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य के लिए कई अन्य संस्थानों को भी सम्मानित किया गया।
हिंडालको महान को यह आवार्ड वर्ल्ड बैंक के वरिष्ठ एनर्जी कंसल्टेंट राजीव रंजन मिश्रा,इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट के डीन व डायरेक्टर प्रो.धुर्वा ज्योति पाटिल,ऑस्ट्रियन एम्बेसी के डिप्टी ट्रेड कमिश्नर ब्रेंड एंडरसन व पी.आर.एस. आई.के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक ने दिया।
हिंडालको महान के ओर से यह आवार्ड सी.एस.आर.व जनसम्पर्क प्रमुख संजय सिंह व बीरेंद्र पाण्डेय ने प्राप्त किया। हिंडालको महान को आवार्ड मिलने पर कंपनी प्रमुख एस.सेन्थिलनाथ व मानव संसाधन प्रमुख बिश्वनाथ मुखर्जी ने सी.एस.आर.व पी.आर.टीम को शुभकामनाएं दी है।
वही आवार्ड कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी,राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म्स टेलीविजन विश्वविद्यालय के चांसलर संदीप मारवाह व आध्यात्मिक गुरु चिदानन्द सरस्वती ने सभी आवार्ड विजेताओं को अपने ब्याख्यान में बधाई दी।