मध्य प्रदेशसिंगरौली

जियावन थाना क्षेत्र में हाईवा पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

सिंगरौली।जियावन थाना क्षेत्र के जोगिनी गांव के पास नेशनल हाईवे 39 पर गुरुवार सुबह एक हाईवा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तेज रफ्तार हाईवा डिवाइडर से टकराकर पलट गया, जिससे चालक हंसलाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाईवा अत्यधिक गति में था और सड़क की जर्जर स्थिति तथा अचानक उभरे गड्डों के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। हाईवा डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे पलटा। हादसे के बाद चालक केबिन में फंस गया था, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और देवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही जियावन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित कर वाहन को सड़क से हटवाकर मार्ग को सुचारू किया। प्रारंभिक जांच में तेज गति और सड़क की खराब हालत को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।स्थानीय लोग नेशनल हाईवे 39 की जर्जर हालत से परेशान हैं। उनका कहना है कि मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे और टूटी सड़क दुर्घटनाओं का बार-बार कारण बन रहे हैं, बावजूद इसके कई बार शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं की गई।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायल चालक हंसलाल का उपचार जारी है। अधिकारियों ने वाहन चालकों से सुरक्षित गति बनाए रखने और सावधानी बरतने की अपील की है।

Author

Related Articles

Back to top button