मध्य प्रदेशसिंगरौली

सोलंग मोड़ पर दो ट्रिप ट्रेलर आपस में टकराए, ड्राइवर सुरक्षित

 

सिंगरौली।मोरवा थाना क्षेत्र के सोलंग मोड़ पर गुरुवार दोपहर दो ट्रिप ट्रेलर आपस में टकरा गए। नेशनल हाईवे-39 से जुड़े इस मार्ग पर कोयला ले जा रहे दोनों भारी वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनके अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे में दोनों ट्रेलरों के ड्राइवर सुरक्षित रहे और उन्हें केवल मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मार्ग पर लंबी वाहन लाइनें लग गईं, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही गोरवी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मार्ग पर फंसे वाहन हटाने का कार्य शुरू किया। मोरवा थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ। उन्होंने पुष्टि की कि कोई जनहानि नहीं हुई और हाइड्रा मशीन से क्षतिग्रस्त ट्रेलरों को हटाया गया, जिससे यातायात सामान्य किया जा सका।स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि भारी वाहनों की आवाजाही वाले इस मार्ग पर हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि टक्कर तेज रफ्तार के कारण हुई या किसी तकनीकी खराबी की वजह से। अधिकारियों ने वाहन चालकों से सावधानी और निर्धारित गति बनाए रखने की अपील की है।

Author

Related Articles

Back to top button