मध्य प्रदेशसिंगरौली

नवानगर में सीआईएसएफ जवान पर हमला, पुलिस ने एसआईटी गठित की और फरार आरोपियों पर 10,000 रुपए इनाम घोषित

सिंगरौली।नवानगर थाना क्षेत्र में कबाड़ माफियाओं द्वारा सुरक्षा में तैनात ष्टढ्ढस्स्न प्रधान आरक्षक सतीशचंद्र भारती पर जानलेवा हमला किए जाने के बाद पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। घटना 18 जनवरी की रात करीब पौने दो बजे अमलोरी खदान में हुई थी, जब जवान ने केबल चोरी कर रहे कबाड़ियों को रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर जवान को नाले में फेंक दिया और लगभग 15 मीटर लंबा कीमती केबल लेकर फरार हो गए।

घायल जवान को वाराणसी रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा कर्मियों में डर और गुस्से का माहौल है।एसपी सिंगरौली ने फरार आरोपियों की सूचना देने वाले को 10,000 रुपए इनाम की घोषणा की। नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस. परस्ते ने बताया कि एसआईटी पुराने कबाड़ी और संदिग्ध चोरों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई सुरक्षा कर्मियों और औद्योगिक क्षेत्र की संपत्ति की रक्षा के लिए निर्णायक कदम है।

Author

Related Articles

Back to top button