मध्य प्रदेशसिंगरौली

सासन पुलिस ने 24 घंटे में नाबालिक बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार

सिंगरौली। थाना सासन पुलिस ने बहला-फुसला कर शादी का झांसा देकर नाबालिक बालिका के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा और नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस. परस्ते के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 जनवरी 2026 को फरियादिया थाना बैढन में शिकायत दर्ज कराई गई कि अक्षय कुमार शाह, पिता रमेश कुमार शाह, उम्र 18 वर्ष, निवासी परसदेही, चौकी सासन, थाना बैढन, ने नाबालिक बालिका को बहला-फुसला कर शादी का झांसा देकर बलात्कार किया।

घटना की रिपोर्ट पर थाना बैढन में अपराध क्रमांक 67/2026 धारा 137(2), 87, 64(2)(एन) भा.न.स. एवं 51/6 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। उप निरीक्षक संदीप नामदेव, चौकी प्रभारी सासन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी की तुरंत तलाश कर 22 जनवरी 2026 को बैढन से उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक संदीप नामदेव, प्र.आर. मो. कौसर, प्र.आर. सुमत, प्र.आर. संतोष, प्र.आर. हेमराज, आरक्षक जीतेन्द्र एवं आरक्षक सहजानन्द का सराहनीय योगदान रहा।

Author

Related Articles

Back to top button