मध्य प्रदेशसिंगरौली

जियावन पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन रोकते हुए ट्रेक्टर व जेसीबी मशीन जब्त की

सिंगरौली। थाना जियावन पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रेक्टर और एक जेसीबी मशीन जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा और एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में की गई।

जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय राज मिश्रा, निवासी मजौना, थाना जियावन, बिना नम्बर की नीले रंग की सोनालिका कम्पनी के ट्रेक्टर से अवैध रूप से रेत लोड कर रहे थे। मौके पर ट्रेक्टर में लगभग 3 घन मीटर रेत थी, जिसकी कीमत लगभग 5,000 रुपये आंकी गई। इसके अलावा बिना नम्बर की जेसीबी मशीन (चेचिस नं. एचएआर3डीएक्सएस4टी03390175, इंजन नं. एच00433739) को भी जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये है। अवैध उत्खनन एवं परिवहन की यह घटना धारा 303(2), 317(5) बी.एन.एस., 4/21 खनिज अधिनियम एवं 55/177 एम.वी. एक्ट के तहत अपराध मानी गई। पुलिस ने ट्रेक्टर और जेसीबी को कब्जे में लेकर थाना सुरक्षार्थ रखा और प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रोशनी कुर्मी, उपनिरीक्षक शेषनारायण दुबे, सहायक उपनिरीक्षक एल. एन. द्विवेदी, प्र.आर. पतिराज सिंह, आशीष कुमार द्विवेदी, आरक्षक खुम सिंह, बबलू यादव, सदन कुमार और अमित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button