ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

परिवर्तित मार्ग से फ्लाई ऐश परिवहन पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई

सिंगरौली। जिले में फ्लाई ऐश के सुरक्षित और नियमानुसार परिवहन को सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने औचक चेकिंग अभियान चलाया और परिवर्तित/अनधिकृत मार्गों से वाहनों के संचालन पर सख्त कार्यवाही की।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री (भापुसे) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा और नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते के मार्गदर्शन में 22 जनवरी 2026 की रात थाना यातायात द्वारा जिले में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की गई। अभियान के दौरान 15 वाहनों पर कार्रवाई की गई। जांच में पाया गया कि कुछ वाहन चालक प्रशासन द्वारा स्वीकृत मार्गों का पालन नहीं कर रहे थे, जिससे न केवल यातायात व्यवधान उत्पन्न हो रहा था बल्कि सड़क दुर्घटना और पर्यावरण को भी खतरा था।

पुलिस ने संबंधित वाहन चालकों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की और मोटरयान अधिनियम के तहत नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई की। वाहन चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि फ्लाई ऐश का परिवहन केवल निर्धारित एवं स्वीकृत मार्गों से ही किया जाए और वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है।
यातायात पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए परिवहन नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें। इस अभियान में थाना प्रभारी यातायात प्र.आर. उमेश बागरी, आरक्षक प्रवेश तिवारी और आरक्षक पवन सिंह का योगदान सराहनीय रहा।

Author

Related Articles

Back to top button