मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में होगी 46वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026

सिंगरौली :-जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 46वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप वर्ष 2026 का आयोजन आगामी 19, 20 एवं 21 फरवरी को सिंगरौली में किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर तैयारियाँ जोर-शोर से प्रारंभ हो चुकी हैं।

इसी क्रम में 23 जनवरी 2026 को आयोजन की रूपरेखा तय करने हेतु कोर टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चैंपियनशिप के संचालन, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न दायित्वों के निर्वहन हेतु टीम गठन किया गया।

बैठक में जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष बद्री नारायण बैस, आयोजन समिति अध्यक्ष लाल बाबू बैस, संघ सचिव राजेंद्र प्रसाद, सीआईएल कप्तान संतोष बैस, पूर्व सीआईएल कप्तान पंकज बैस, संघ कोषाध्यक्ष अनिल वैश्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त संघ के पदाधिकारी लाल बहादुर सिंह, अरुण सिंह, बाबूराम वैश्य, वार्ड क्रमांक 19 के पार्षद आशीष वैश्य, अरुण बैस, राम मिलन वैश्य, विमलेश बैस, विनय वैश्य सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य एवं पदाधिकारीगण बैठक में मौजूद रहे।

बैठक के दौरान प्रतियोगिता को सफल, अनुशासित एवं भव्य रूप देने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। आयोजन को लेकर जिले के खेल प्रेमियों एवं उभरते खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button