देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

मन की बात: मतदाता बनने को उत्सव की तरह मनाएं, युवाओं से रजिस्ट्रेशन की अपील— पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 25 जनवरी को ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम के 130वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया। यह वर्ष 2026 का पहला मन की बात कार्यक्रम था। पीएम मोदी ने कहा कि 26 जनवरी को देश गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है, जिस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। यह दिन संविधान निर्माताओं को नमन करने का अवसर देता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है और मतदाता लोकतंत्र की आत्मा होते हैं। उन्होंने मतदाता बनने को जीवन का एक बड़ा अवसर बताते हुए इसे उत्सव की तरह मनाने का सुझाव दिया।

मतदाता बनने को करें सेलिब्रेट

पीएम मोदी ने कहा कि 18 वर्ष की उम्र में मतदाता बनना केवल एक सामान्य प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह हर भारतीय के जीवन का अहम पड़ाव है। उन्होंने सुझाव दिया कि जब कोई युवा पहली बार वोटर बने तो मोहल्ले, गांव या शहर में उसका अभिनंदन किया जाए और मिठाइयां बांटी जाएं, ताकि मतदान के प्रति जागरूकता बढ़े।

युवाओं से वोटर रजिस्ट्रेशन की अपील

प्रधानमंत्री ने चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सभी कर्मियों की सराहना करते हुए युवाओं से अपील की कि वे 18 वर्ष की आयु पूरी करते ही स्वयं को मतदाता के रूप में अवश्य पंजीकृत कराएं।

स्टार्टअप इंडिया की यात्रा का जिक्र

पीएम मोदी ने स्टार्टअप इंडिया पहल को याद करते हुए कहा कि जनवरी 2016 में शुरू हुई यह यात्रा आज देश के युवाओं की बदौलत एक अद्भुत आंदोलन बन चुकी है। युवाओं द्वारा किए गए इनोवेशन भारत के भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं।

गुणवत्ता पर जोर देने का आह्वान

प्रधानमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि देश की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि “चलता है” वाला दौर खत्म हो चुका है और भारतीय उत्पादों की पहचान अब उच्च गुणवत्ता होनी चाहिए।

Author

Related Articles

Back to top button