बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

ऊर्जाधानी में अन्नदाताओं की बढ़ी बेचैनी शुरू हुई बारिश 

धान की फसलों को नुकसान होने का अनुमान, बढ़ेगी ठण्ड
पोल खोल सिंगरौली 
ऊर्जाधानी में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदला है। 48 घंटे से जहां सूर्य देव के दर्शन नही हुये। वहीं आज दिन मंगलवार की शाम तेज बूंदाबांदी का दौर शुरू होने से अन्नदाताओं के माथे पर चिंता की लकीरे खिचने लगी हैं।
दरअसल जिले में पिछले चार दिनों से मौसम ने करवट बदला हुआ है। बीते दिन सोमवार को सूर्य देव के दर्शन नही  हुये। वही आज दिन मंगलवार की सुबह 10 बजे के बाद से आसमान में काले बादल छाने लगे हैं। शाम से ही तेज बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया है।
जहां रात में भी बारिश का काम जारी होने से अन्नदाताओं के माथे पर चिंता की लकीरे खींच गई। यहां बताते चले कि धान की फसले करीब 20 फीसदी कट कर खलिहानों में पहुंच गई हैं। अब गहाई की तैयारी चल रही है।
शेष धान की फसलों को अन्नदाता कटाई करने की तैयारी में है। इधर बारिश ने अन्नदाताओं को जहां परेशानी में डाल दिया है। वहीं बारिश थमने के बाद ठण्ड बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button