सीधी

रेल आंदोलनकारियो और एसडीएम की बीच हुयी चर्चा,एसडीएम ने दी समझाइश…

रेल आंदोलनकारियो और एसडीएम की बीच हुयी चर्चा,एसडीएम ने दी समझाइश…

अमित श्रीवास्तव कुसमी पोल खोल

सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर भदौरा रेलवे स्टेशन पर रेल रुको आंदोलन कई बार समाज सेवी आनंद सिंह ददुआ के नेतृत्व पर किया गया है। जिसमें से कई मांगे रेलवे विभाग के द्वारा पूरा भी किया गया है।


इसमें से आन्दोलन कारियों की प्रमुख मांग इंटरसिटी स्टॉपेज का नहीं होना शामिल हैं। जिसको लेकर
आंदोलनकारी आनंद सिंह ददुआ सहित क्षेत्रीय नेता एवं ग्रामीणों के द्वारा 17नवम्बर को पत्र देकर एक माह के अंदर फिर रेल रोको आंदोलन करने की चेतावनी भरा पत्र प्रशासन को दिया गया था।

मामले पर गंभीरता दिखाते हुए एसडीएम वी. के .आनंद ने आंदोलन कारियो को बुलाकर उनसे उनकी मांग को समझने का प्रयास किया गया जहां आंदोलनकारी के द्वारा बताया गया की कई बार रेल प्रशासन के द्वारा कई आश्वासन तो दे दिया जाता है लेकिन कार्यवाही और मांग पूरी हम लोगों की नहीं हो पा रही है। इस लिए विवश होकर हमें रेल रोको आंदोलन का रुख अपनाना पड़ता है।
जहां एसडीएम वी. के. आनंद के द्वारा आंदोलन न करने की समझाइस दी गई है।

वही आंदोलनकारी को अस्वस्त कराते हुए कहा गया कि रेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की जा रही है।आपकी मांगों पर क्या निर्णय वहां से आता है।और आपकी मांग रेल विभाग के नियम में आता है जायज है तो उन सभी बातो से आप सभी को अवगत कराया जाएगा। वही एसडीएम के द्वारा आंदोलन के संबंध में चर्चा करते हुये आवश्यक समझाइस भी दी गई है।

मामले पर आंदोलनकारी आनंद सिंह ददुआ ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि यदि उनकी मांगे इस बार प्रशासन रेल विभाग के डी आर एम अधिकारी पूरा नहीं करते है या फिर आकर नहीं बात करते तो वह दिसम्बर माह के अंदर आंदोलन करने में मजबूर हो जायेगे। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी रेलवे विभाग और प्रशासन की होगी।
मामले पर एसडीएम कुसमी के द्वारा आंदोलनकारियो द्वारा दिए गए पत्र का अवलोकन कर जिला कलेक्टर की ओर प्रेषित कर मार्गदर्शन प्राप्त करने एवं सूचना वावद पत्र जारी किया जा रहा है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button