मध्य प्रदेशसिंगरौली

शराबखोरी को लेकर पति से भिड़े पत्नी-बेटा, विंध्यनगर में पारिवारिक विवाद का वीडियो हुआ वायरल

सिंगरौली। जिले के विंध्यनगर इलाके में बुधवार देर रात एक पारिवारिक विवाद उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब पति की शराबखोरी से परेशान पत्नी और बेटे ने सरेआम उसका विरोध किया। घटना का वीडियो गुरुवार को सामने आने के बाद मामला और सुर्खियों में आ गया। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में किसी भी पक्ष की ओर से अब तक पुलिस थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब संबंधित व्यक्ति एक दुकान में बैठकर शराब का सेवन कर रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी और बेटा वहां पहुंच गए और शराब पीने को लेकर आपत्ति जताते हुए उससे बहस करने लगे। बताया जा रहा है कि पति की शराबखोरी के कारण परिवार में लंबे समय से तनाव बना हुआ था और आए दिन घर में झगड़े होते रहते थे।बुधवार को पत्नी को जानकारी मिली कि पति घर आने के बजाय दुकान पर बैठकर शराब पी रहा है। इसके बाद वह बेटे के साथ मौके पर पहुंची और विरोध जताने लगी।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आपसी गाली-गलौज शुरू हो गई। घटना के दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थिति पर नजर रखी, हालांकि किसी प्रकार की मारपीट या गंभीर घटना की पुष्टि नहीं हुई है। विंध्यनगर थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी ने बताया कि पति, पत्नी और बेटे के बीच आपसी विवाद और कहासुनी की जानकारी सामने आई है, लेकिन फिलहाल थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। पुलिस पूरे मामले पर निगरानी बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button