मध्य प्रदेशसिंगरौली

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो नाबालिगों की मौत, चालक की लापरवाही आई सामने

नौडिहवा चौकी क्षेत्र के गोडगवा गांव में दर्दनाक हादसा

सिंगरौली- जिले के नौडिहवा चौकी क्षेत्र के गोडगवा गांव में शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब ट्रैक्टर मुरुम से लदी हुई तेज रफ्तार में सड़क पर चल रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया और दोनों किशोर मुरुम के नीचे दब गए।

 

मुरुम की भारी ढुलाई में दबकर मौत

जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय बुद्धिमान और 14 वर्षीय मक्कलू बाइक से जा रहे थे उसी दौरान अनियं‍त्रित होकर उनके उपर पलट गया जिसमें दबकर उनकी मौत हो गयीा। ट्रेक्‍टर पलटने के कारण मुरुम का भारी वजन उनके ऊपर गिर गया, जिससे उन्‍हें संभलने का मौका भी नहीं मिला और उनकी मौत हो गई। दोनों नाबालिगों की मौके पर ही दबकर मौत हो गई।

चालक की लापरवाही बनी वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर की रफ्तार बहुत अधिक थी, जिससे चालक संतकुमार यादव ट्रैक्टर पर नियंत्रण नहीं रख सका। तेज गति के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ा और यह पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही नौडिहवा चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शवों को मुरुम के नीचे से निकाला।

 

पुलिस ने जांच शुरू की

पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार किया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में चालक की लापरवाही और तेज गति को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button