मध्य प्रदेशसिंगरौली

कोयल खूथ गांव में ज्वेलरी शॉप में चोरी, एक लाख से ज्यादा का माल चोरी

सिंगरौली-सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र स्थित कोयल खूथ गांव में रविवार रात एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात सामने आई। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखी सोने-चांदी की ज्वेलरी, नकदी से भरी अलमारी और गुल्लक लेकर फरार हो गए।

इस घटना का पता सोमवार सुबह तब चला जब कुछ ग्रामीणों ने पास के खेत में टूटी हुई अलमारी और दुकान का सामान पड़ा देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दुकान मालिक और पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस और दुकान मालिक ने मौके पर पहुंचकर देखा, तो पाया कि दुकान का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था।
यह चोरी सिंगरौली के मेन रोड पर स्थित ललित प्रसाद सोनी की ज्वेलरी शॉप में हुई है। शुरुआती जांच के अनुसार, चोर एक लाख रुपये से ज्यादा की सोने-चांदी की ज्वेलरी और नकदी लेकर फरार हुए हैं। दुकान मालिक ने इस घटना की लिखित शिकायत माडा थाने में दर्ज कराई है।

माडा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है ताकि चोरों की पहचान हो सके और उन्हें जल्द पकड़ा जा सके।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्य सड़क पर स्थित दुकान होने के बावजूद रात में पुलिस गश्त नहीं होती, जिसका फायदा चोरों ने उठाया। ग्रामीणों ने पुलिस से रात में पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने घटना का शीघ्र खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

Author

Related Articles

Back to top button