एनसीएल में मनाया जा रहा कोयला गुणवत्ता जागरूकता पखवाड़ा 2025-26
विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम एवं गतिविधियों आयोजन

सिंगरौली-सिंगरौली स्थित भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में ‘कोयला गुणवत्ता जागरूकता पखवाड़ा 2025-26 मनाया जा रहा है। 19 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित इस पखवाड़े के अंतर्गत कंपनी में वृहद स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में निरीक्षण दल द्वारा एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं में सैंपल प्रिपरेशन यूनिट, प्रयोगशाला, सैंपल विश्लेषण प्रक्रिया तथा लोडिंग प्वाइंट्स, सीएचपी यूनिट, एएमएस, कोलयार्ड, साइडिंग एवं आरएलएस का जायजा लिया। साथ ही निरीक्षण के दौरान कोयला गुणवत्ता से जुड़ी प्रक्रियाओं की बारीकी से समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अलावा इस पखवाड़े के तहत खड़िया एवं दूधीचुआ परियोजना द्वारा गुणवत्ता जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया जिसमें सैंपल कलेक्शन प्रक्रिया और सैंपल्स तैयार करना एवं कोयले की सही गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी बारीकियों पर चर्चा की गयी। साथ ही ‘गुणवत्ता पर उत्कृष्ट संवाद देने हेतु कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जा रहा है।गौरतलब है कि एनसीएल अपने ग्राहकों को लगातार बेहतर गुणवत्ता का कोयला उपलब्ध करवाने हेतु प्रतिबद्ध है।













