क्राइम न्यूज़देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली की कई स्कूलों को बम से उडाने की धमकी से मचा हड़कंप

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में स्कूलों को सोमवार 9 फरवरी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. दिल्ली पुलिस के अनुसार राजधानी के नौ स्कूलों, जिनमें दक्षिणी दिल्ली के तीन स्कूल भी शामिल हैं, को धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए हैं. संसद पर हमले के लिए फांसी पर चढ़ाए गए आतंकवादी अफजल गुरु का नाम भी लिया गया है.

 

पुलिस ने बताया कि दिल्ली के कुल नौ स्कूलों में बम धमाके की धमकी भरे कॉल आए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और संबंधित स्कूलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई. मौके पर दिल्ली पुलिस के साथ दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ते की टीमें तैनात कर दी गई हैं. स्कूल परिसरों की गहन जांच की जा रही है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक दक्षिणी दिल्ली में ही अब तक तीन स्कूलों को धमकी मिली है. सभी कॉल सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे के बीच प्राप्त हुए. फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

 

इन स्कूलों को मिली धमकी

 

लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल, दिल्ली कैंट

केम्ब्रिज स्कूल, श्रीनिवासनपुरी

वेंकटेश्वर स्कूल, रोहिणी

केम्ब्रिज स्कूल, एनएफसी

द इंडियन स्कूल, सादिक नगर

सीएम स्कूल, रोहिणी

डीटीए स्कूल, आईएनए

बाल भारती स्कूल, रोहिणी

एयर फोर्स स्कूल, लोदी रोड

केआर मंगलं

इंडियन स्कूल.

Author

Related Articles

Back to top button