मध्य प्रदेशसिंगरौली

तेज रफ्तार हाईवा ने कार को मारी टक्कर, व्यापारी बाल-बाल बचे

सिंगरौली जिले में शुक्रवार दोपहर खुटार चौकी के सामने एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि कार चला रहे व्यापारी को गंभीर चोट नहीं आई और वे बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार, बैलेंस शहर निवासी व्यापारी हरिशंकर शाह अपनी स्विफ्ट कार से बैढ़न की ओर जा रहे थे। जब वे खुटार चौकी के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में मदद की। गनीमत रही कि हादसा बड़ा रूप नहीं ले सका और किसी की जान नहीं गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद प्रशासन और यातायात विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button