मध्य प्रदेशसिंगरौली

शक्तिनगर में सीआईएसएफ इकाई द्वारा आर्ट ऑफ लिविंग कोर्स का शुभारंभ

सिंगरौली। शक्तिनगर स्थित एसएसटीपीएस इकाई में सीआईएसएफ द्वारा छह दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग कोर्स का शुभारंभ किया गया। सोमवार सुबह लगभग 7:45 बजे अंबेडकर भवन में आयोजित उद्घाटन समारोह में इकाई प्रभारी कमांडेंट विवेक आर्या, श्री श्री रविशंकर संगठन के सदस्य लक्ष्मी चंद घोरवल तथा एनटीपीसी शक्तिनगर के डीजीएम संजीव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बल सदस्यों को मानसिक संतुलन, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। कोर्स के दौरान प्रतिभागियों को योग, ध्यान और जीवन प्रबंधन से संबंधित विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे अपने कार्य के दौरान बेहतर एकाग्रता और ऊर्जा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।

आयोजित कोर्स में ओबरा, अनपरा, रिहंद, विंध्यनगर, दिबियापुर, पनकी, टांडा, पिपरी, घाटमपुर, ऊंचाहार तथा एनसीएल सिंगरौली सहित विभिन्न इकाइयों से कुल 135 सीआईएसएफ बल सदस्यों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम बल सदस्यों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे न केवल कार्य क्षमता बढ़ती है बल्कि तनावमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा भी मिलती है।

कोर्स के सफल संचालन के लिए अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए इसे उपयोगी पहल बताया।

Author

Related Articles

Back to top button