क्राइम न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

खेलते समय पैर फिसला, 13 वर्षीय रोहित की कुएं में गिरकर मौत

 

सिंगरौली। जिले के बेतरिया गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 13 वर्षीय रोहित कुमार की खुले कुएं में गिरने से मौत हो गई। रोहित, सूरज लाल यादव का इकलौता बेटा था। जानकारी के अनुसार वह गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पास में बने खुले कुएं में गिर पड़ा।

 

घटना की सूचना मिलते ही बधोरा चौकी प्रभारी बी.एल. बंसल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से देर रात रोहित के शव को बाहर निकाला गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि खेलते समय संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि यदि कुएं पर सुरक्षा घेरा होता, तो संभवत: यह दुर्घटना रोकी जा सकती थी।

हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के सभी खुले कुओं पर सुरक्षा जाल या चारदीवारी लगाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ न हों। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Author

Related Articles

Back to top button