तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर एक व्यक्ति का पैर बुरी तरह कुचला…

तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर एक व्यक्ति का पैर बुरी तरह कुचला…
सीधी सिंहावल। सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र के सिहावल चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत बमुरी पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने एक ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें एक व्यक्ति का पैर बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया।
बताया जाता है कि अमिलिया तरफ सेऑटो सवारी लेकर सिहावल की तरफ आ रहा था की मिश्रा पेट्रोल पंप के समीप ही सिहावल की तरफ से तेज रफ्तार जा रही बोलेरो ने ऑटो को जबरदस्त टक्कर दे दी जिसमें सवार एक व्यक्ति को बुरी तरह पैर में चोट आई जिसे घटनास्थल से ही जिला अस्पताल के लिए ले जाया गया घटनास्थल पर पुलिस मौजूद जांच विवेचना की जा रही है साथ ही बोलेरो वाहन चालक मौके की नजाकत को देखते हुए घटनास्थल से बोलेरो वाहन को छोड़ते हुए रफु चक्कर हो गया।
नेक्स्ट अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ जिसमें हम आपको बताएंगे बोलेरो वाहन का मालिक कौन है जिस व्यक्ति का पैर बुरी तरह जख्मी हुआ है वह कहां का है क्या नाम है उसका पूरा डिटेल के साथ कुछ देर बाद आपको देते हैं अगली अपडेट तब तक के लिए करें तोड़ा सा इंतजार…
।। सिहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।













