देश विदेश

हिमाचली छात्रों का पंजाब यूनिवर्सिटी में भी पूरा बोलबाला : जय राम ठाकुर

मनोज शर्मा, चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में देवभूमि स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा लॉ ऑडिटोरियम में “शोभला हिमाचल 2.0” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचली छात्र आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं और पंजाब यूनिवर्सिटी में भी उनका विशेष योगदान देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के युवा किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और अपनी मेहनत से नई पहचान बना रहे हैं।

इस अवसर पर सम्मानित अतिथियों के रूप में विधायक सुधीर शर्मा,जनक राज,डा. हंसराज,पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी,यशवंत सिंह नेगी तथा पुनीता चंब्याल उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में पूर्व डीजीपी संजय कुंडू,बैंक निदेशक योगेश कुमार भारतीय,दिनेश चौहान, संजीव ठाकुर,अरुण नेगी,ज्ञान चौहान,कर्तव्य वैद्य, भाजयुमो नेता शुभम तथा सीएमडी आईएएस अकादमी के कुलदीप सिंह शामिल रहे।
मुख्य अतिथि ने देवभूमि स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों—प्रधान स्कंद शर्मा,इवेंट डायरेक्टर नरेंद्र भारद्वाज, जनरल सेक्रेटरी अमित कुमार,सलाहकार तनुज गोजीन,चेयरमैन अंशुल,हर्ष,वाइस प्रेसिडेंट देवांशू तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंजाब यूनिवर्सिटी के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम—की मेहनत की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान हिमाचली संस्कृति,प्रतिभा और छात्र एकता की झलक देखने को मिली, जिससे उपस्थित विद्यार्थियों में विशेष उत्साह रहा।

Author

Related Articles

Back to top button