सिंगरौली में राष्ट्रीय सम्मान पाने वाले बृजभूषण रैदास को प्रशस्ति पत्र

सिंगरौली। जिले के लिए गौरव का विषय है कि वर्ष 2011 की जनगणना में उत्कृष्ट कार्य एवं उच्च कोटि की सेवाएं प्रदान करने पर श्री बृजभूषण रैदास को भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया था। उनके सराहनीय योगदान के लिए वर्ष 2013 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा उन्हें “जनगणना कांस्य पदक” और सम्मान पत्र प्रदान किया गया था। यह राष्ट्रीय सम्मान नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया था।
सिंगरौली के कलेक्टरगौरव बैनल ने श्री रैदास की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण बताया। कलेक्टर ने कहा कि श्री रैदास ने जनगणना कार्य को पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ संपन्न किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें यह राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ।
इस वर्ष भी कलेक्टर ने जनगणना के कार्य को प्राथमिकता से 100 प्रतिशत पूर्ण करने हेतु श्री बृजभूषण रैदास को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और उन्हें प्रेरित किया कि वे इस वर्ष के कार्य में भी ऐसी ही उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करें।
श्री बैनल ने आशा जताई कि जिले के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए यह एक प्रेरणा होगी कि वे अपने कार्य में ईमानदारी और समर्पण के साथ योगदान दें।













