ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

उचित मूल्य दुकान में चोरी, चावल की बोरियां व इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

चितरंगी:
आदर्श महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति बोदाखूंटा की उचित मूल्य की दुकान में बीती रात्रि 16-02-2026 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोर दुकान से चार से पांच बोरी चावल, इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा तथा तीन बल्ब चोरी कर ले गए।

जानकारी के अनुसार सुबह जब दुकान विक्रेता दुकान खोलने पहुंचे तो राशन लेने के लिए पहले से मौजूद लोगों ने दुकान देर से खुलने का कारण पूछा। इसके बाद विक्रेता ने दुकान का निरीक्षण किया तो सामने लगा दो ताला सुरक्षित मिला, लेकिन पीछे की ओर लगे दो ताले टूटे हुए पाए गए तथा पीछे का दरवाजा खुला हुआ था।


दुकान के अंदर जाकर देखने पर पता चला कि इलेक्ट्रॉनिक कांटा, चार से पांच बोरी चावल और कमरे में लगे तीन बल्ब गायब हैं। इसके अलावा दुकान में रखी पेटी को भी खोलने का प्रयास किया गया, हालांकि पेटी से कुछ भी चोरी नहीं हुआ।

घटना की सूचना तत्काल बिट प्रभारी एएसआई राजेश मिश्रा को दी गई। सूचना मिलते ही एएसआई राजेश मिश्रा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया। पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है तथा जल्द ही चोरों को पकड़ने की बात कही गई है।

फिलहाल चोरी की इस घटना से क्षेत्र में चिंता का माहौल है और ग्रामीणों ने उचित मूल्य दुकान की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।
श्री मान सिंह चंदेल विशेष रिपोर्टर सिंगरौली

Author

Related Articles

Back to top button