मध्य प्रदेशसिंगरौली

आदर्श ग्राम पंचायत कंजी में ग्रामोदय से अभ्युदय पखवाड़ा अंतर्गत विविध गतिविधियों का आयोजन

 

सिंगरौली।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सिंगरौली के सहयोग से सुसंस्कार सोशल डेवलपमेंट सोसायटी नवांकुर संस्था द्वारा गुरुवार 22 जनवरी 2026 को सेक्टर खुटार अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत कंजी में आदर्श ग्राम की संस्कार केंद्र गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण, जल संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, ऊर्जा संरक्षण एवं नवांकुर सखी हरियाली यात्रा के अंतर्गत वितरित पौधों का निरीक्षण एवं सर्वेक्षण कार्य किया गया।

इस अवसर पर आदर्श ग्राम में बेसलाइन सर्वे, ग्राम पीआरए टीम का गठन तथा सेक्टर स्तरीय ग्रामोत्सव अभियान – ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्राम विकास पखवाड़ा का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में डॉ. आर.डी. पाण्डेय, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति जिला सिंगरौली एवं प्रांतीय संयोजक आरोग्य भारती उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि लखपती सिंह, कोषाध्यक्ष भारत स्वाभिमान न्यास रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त व्याख्याता एवं समाजसेवी शारदा प्रसाद त्रिपाठी ने की।
कार्यक्रम में पंचायत के सरपंच, सचिव, सहायक सचिव, परामर्शदाता सुरेखा गुप्ता, बीएसडब्ल्यू की छात्रा खुशबू शाह, नवांकुर सखी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
डॉ. आर.डी. पाण्डेय ने ग्रामोदय से अभ्युदय की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए नशा मुक्ति, महिलाओं व बच्चों के लिए संचालित केंद्रों, सुपोषण तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को सामाजिक जागरूकता और सतत विकास के लिए प्रेरित किया गया।

Author

Related Articles

Back to top button