बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

करथुआ वन परिक्षेत्र में सांभर के अवैध शिकार मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली। जिले के करथुआ वन परिक्षेत्र अंतर्गत वन्य प्राणी सांभर (मादा) के अवैध शिकार के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वन परिक्षेत्र अधिकारी दिव्यांशु सिंह के नेतृत्व में की गई।
वन विभाग द्वारा दर्ज वन अपराध प्रकरण क्रमांक 32/24 दिनांक 26.02.2026 के तहत अवैध शिकार के आरोप में इन आरोपियों को पकड़ा गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि सांभर मादा का शिकार कर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन किया गया था, जिसके बाद टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में सुखनारायण खैरवार (31 वर्ष), रावेन्द्र बैगा (34 वर्ष), श्रीराम खैरवार (68 वर्ष), सहदेव खैरवार (59 वर्ष), शिवकुमार खैरवार (41 वर्ष) और हरीदास खैरवार (45 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम भर्रा एवं परमा के निवासी बताए गए हैं।
मामले में आरोपियों को न्यायालय देवसर में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल पचौर भेज दिया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी दिव्यांशु सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि वन क्षेत्र में निगरानी और सख्ती आगे भी जारी रहेगी, ताकि वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button