मध्य प्रदेशसिंगरौली

देशव्यापी एचपीव्ही वैक्सीनेशन प्रधानमंत्री ने राजस्थान के अजमेर से किया शुभारंभ

14 वर्ष आयु वर्ग की किशोरी बालिका को लगायी जायेगी एचपीव्ही वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में सहायक

सिंगरौली ; स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश में 14 वर्ष किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु एचपीव्ही वैक्सीनेशन का शुभारंभ 28 फरवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा राजस्थान के अजमेर से संपूर्ण भारत के लिए किया गया। इसी तारतम्य में सिंगरौली जिले में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन प्रारंभ कर दिया गया है।

एचपीव्ही वैक्सीनेशन हेतु 14 वर्ष की किशोरी बालिका (जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन मना लिया हो किन्तु 15वां जन्मदिन न मनाया हो) लक्षित आयुवर्ग होंगी।

 

राज्य द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल के मार्गदर्शन में जिले में संचालित जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरवा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खुटार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बैरदह, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवास को सर्वप्रथम एचपीव्ही टीकाकरण हेतु सत्र प्रारंभ कर जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में बच्चियो का टीकारण कर उन्हे प्रमाण पत्र दिया गया।

Author

Related Articles

Back to top button