सीधी
उप मुख्यमंत्री आज आयेंगे सीधी,स्थानीय कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित।

उप मुख्यमंत्री आज आयेंगे सीधी,स्थानीय कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित।
सीधी
उप मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश राजेन्द्र शुक्ल आज 24 जनवरी को बांधवगढ़ से सायं 3 बजे वैष्णवी गार्डन सीधी पहुंचेगें। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्रमणि दुबे से मिली जानकारी के मुताबिक वैष्णवी गार्डन में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार लोकसभा सीधी की एक आवश्यक बैठक मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री माननीय राजेंद्र शुक्ला के मुख्यातिथ्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से उपस्थित होने की अपील की गई है।
उपमुख्यमंत्री वैष्णवी गार्डन में अन्य स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तद्पश्चात सायं 06 बजे सीधी से रीवा हेतु प्रस्थान करेंगें।