बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

 भूख हड़ताल पर बैठे सपाई पावर ग्रिड कंपनी के खिलाफ

माड़ा तहसील क्षेत्र के खम्हरिया परसदेही का मामला
पोल खोल सिंगरौली 
पावर ग्रिड कंपनी के खिलाफ समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। कंपनी के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू किया है। यह मामला माड़ा तहसील क्षेत्र का है।
दरअसल समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुघरमन सिंह यादव का आरोप है कि ग्राम खम्हरिया व परसदेही में पावर ग्रिड कंपनी ने वर्ष 2011 में उक्त दोनों गांव की भूमि अधिग्रहित कर सब स्टेशन का निर्माण किया।
 किंतु उक्त गांव के विस्थापितों को भू-अर्जन अधिनियम के तहत पावर ग्रिड कंपनी ने मूलभूत सुविधा, सड़क, बिजली, चिकित्सा, स्कूल, खेल मैदान व रोजगार जैसे लाभ से वंचित कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कलेक्टर एवं उप खण्ड अधिकारी माड़ा को कई बार ज्ञापन दिया गया। किंतु प्रशासन के द्वारा विस्थापितों के हित में कोई ठोस कार्रवाई नही की गई।
 जिससे खम्हरिया में परसदेही के विस्थापित समाजवार्दी पार्टी के बैनर तले भूख हड़ताल शुरू कर दिया। सपाईयो का भूख हड़ताल के आज दूसरे दिन स्थानीय भूमि अधिग्रहण से प्रभावित लोग भी शामिल थे। जहां पावर ग्रिड कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुये प्रशासन को भी कोसा है।
आरोप है कि करीब 14 साल से पावर ग्रिड कंपनी उक्त गांवों के भूमियों को अधिग्रहित किया है, लेकिन विस्थापितों को भू-अर्जन का लाभ नही दे रही है। वही प्रशासन की चुप्पी पर भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button