तरंग द्विवेदी भारतीय नौसेना में चयनित,मझौली क्षेत्र का नाम किया रोशन,परिवार में खुशी का माहौल..

तरंग द्विवेदी भारतीय नौसेना में चयनित,मझौली क्षेत्र का नाम किया रोशन,परिवार में खुशी का माहौल..
संजय सिंह मझौली
मझौली नगर के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है कि यहाँ के युवा तरंग द्विवेदी का चयन भारतीय नौसेना में हुआ है।तरंग,प्रमोद द्विवेदी के सुपुत्र एवं छोटेलाल द्विवेदी (शास्त्री) के पौत्र हैं। अपने संस्कार और शिक्षा के बल पर उन्होंने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
बताते चलें कि पिछले दो वर्षों से दिल्ली में तैयारी कर रहे तरंग को उनके बड़े भाई का मार्गदर्शन दिल्ली में लगातार मिलता रहा। कठोर परिश्रम और दृढ़ निश्चय से तरंग ने यह सफलता हासिल की, जो अब समूचे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।
तरंग अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, बड़े भाई, परिवारजनों तथा मंडफहा देवी माता रानी के आशीर्वाद को देते हैं। साथ ही उन्हें अपने बड़ों और गुरुजनों का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ है,जिसके बल पर वे इस मुकाम तक पहुँचे।
तरंग के इस सफलता से जहां उनके परिवार में खुशी का माहौल है वहीं पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों ने तरंग को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल द्विवेदी परिवार बल्कि मझौली और सीधी जिले की शान है। सभी उनके उज्ज्वल भविष्य और देशसेवा में उत्कृष्ट योगदान की कामना कर रहे हैं।













