सीधी

मघा नक्षत्र में पानी बरसने से किसानों के चेहरे में आई खुशी… 

मघा नक्षत्र में पानी बरसने से किसानों के चेहरे में आई खुशी… 
सीधी
विगत कुछ दिनों से बारिश का दौर थम गया था जिससे किसानों के माथे में चिंता की लकीरें देखने को मिली थी। यद्यपि शुरुआती दौर में खूब बारिश हुई लेकिन रोपा लगाने के बाद किसानों के खेतों में पानी न होने से उन्हें मायूशी देखने को मिल रही थी। मघा नक्षत्र 17 अगस्त से शुरू हुआ था। उस दौरान भी पानी गिरने की किसानों को उम्मीदें थी। अधिकतर खेतों में पानी न होने से दरारें आ गई थी।
फसल सूखने की कगार में थी लेकिन कल शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई है जिससे किसानों के चेहरे में खुशी आई है। किसानों का मानना है कि मघा का पानी खेतों में फसलों के लिए अमृत का काम करता है। ऐसे में आज बारिश होने से किसान खुश हैं। वहीं उमस भरी गर्मी से आम जनता को भी राहत की सांसे मिली हैं।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button