सीधी

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत,परिजनों ने लगाए आरोप…

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत,परिजनों ने लगाए आरोप…
सीधी
जिले के थाना बहरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शरदा में 75 वर्षीय वृद्ध राजमणि जायसवाल अपने ही एक घर से दूसरे घर कल 22 अगस्त को सुबह 9 बजे के करीबन जा रहे थे। वहीं पर पास का ही एक युवक बाइक लेकर आया और टक्कर मार दी जिससे राजमणि जायसवाल गिर गए और जब लोगों ने देखा तो उनकी सांस रूक चुकी थी।
लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी, मौके स्थल पर पुलिस पहुंची और अपनी कार्यवाही प्रारंभ की पुलिस द्वारा बहरी मर्चुरी हाउस में मृतक को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया, इस दौरान परिजनों का आरोप रहा कि उन्हें पोस्टमार्टम के लिए 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। डॉक्टर लेट पहुंचे जिसकी वजह से रात भर पीएम की हुई बॉडी को घर में रखना पड़ेगा। दाह संस्कार हम लोग नहीं कर पाएंगे। हालांकि पीएम हो गया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिरकार पूरा मामला क्या था।
आपसी रंजिश के कारण युवक ने मारा टक्कर 
वहीं उक्त मामले पर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुराना जमीनी विवाद था। इसी कारण से गोलू जायसवाल ने बाइक से टक्कर मार दिया। हालांकि मामला अभी जांच के घेरे में है। जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि आखिरकार सच्चाई क्या थी देखना दिलचस्प होगा कि कब तक में मामले की जांच हो पाएगी।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button