मध्य प्रदेशसिंगरौली

शेमफोर्ड स्कूल बरगवां में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 25 यूनिट रक्त संग्रह

सिंगरौली- शेमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बरगवां में 18 जनवरी 2026 को इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

इस अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती प्रतिभा सिंह और उनके पति श्री समीर सिंह ने स्वयं रक्तदान कर उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। उनके नेतृत्व में अन्य शिक्षक, विद्यार्थियों के अभिभावक और महिला शक्ति ने उत्साहपूर्वक रक्तदान में भाग लिया।
रेडकॉस ब्लड सेंटर के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आर.डी. द्विवेदी और अतिरिक्त डायरेक्टर डॉ. एन.के. जैन ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। डॉ. द्विवेदी ने कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद का जीवन सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि रक्तदान से शरीर को कोई हानि नहीं होती, बल्कि यह स्वास्थ्य बनाए रखने में सहायक होता है।

शिविर के सफल आयोजन में हरिशंकर गुप्ता, जय प्रकाश दुबे, शिवानी सिंह, रेशमा खातून और एम. रामकली रजक की भूमिका सराहनीय रही।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने आमजन से अपील की कि वे भविष्य में भी स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों में भाग लें और मानव सेवा में योगदान करें। साथ ही स्कूल ने वादा किया कि भविष्य में ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

इस आयोजन ने न केवल समाज में मानवता और सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया, बल्कि उपस्थित लोगों में सामाजिक उत्तरदायित्व और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई।

Author

Related Articles

Back to top button