मध्य प्रदेशसिंगरौली

जर्जर सड़कों को लेकर उठी आवाज, शीघ्र मरम्मत की मांग

सिंगरौली: सिंगरौली शहर की खराब और क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के संगठन मंत्री अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी ने कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को इस संबंध में ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है।

अपने प्रेस वक्तव्य में सिद्दीकी ने कहा कि शहर के विभिन्न मार्गों की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढों के कारण आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बारात, एम्बुलेंस, स्कूली वाहन और दैनिक यातायात प्रभावित हो रहा है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक सड़कों की मरम्मत को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे स्थानीय नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है।

सिद्दीकी ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और आवागमन सुगम हो सके।

Author

Related Articles

Back to top button