ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
रीवा आईजी ने किया रक्तदान, जनसेवा और मानवता का दिया संदेश

सिंगरौली: रीवा में जनसेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। गौरव सिंह राजपूत (आईजी) ने जिला अस्पताल पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया और समाज को मानवता का संदेश दिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि एक यूनिट खून कई लोगों की जिंदगी बचा सकता है, इसलिए हर सक्षम व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उनकी इस पहल को अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने सराहा और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
आईजी राजपूत के इस कदम से पुलिस विभाग की संवेदनशील छवि सामने आई है और आम लोगों को भी रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से जुड़ने के लिए प्रोत्साहन मिला है।













