वार्ड क्रमांक 36 में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन सम्पन्न

सिंगरौली। वार्ड क्रमांक 36 में आज सामुदायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सामुदायिक भवन निर्माण का भूमि पूजन किया गया। यह भूमि पूजन वार्ड पार्षद प्रेमसागर मिश्रा के द्वारा विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया गया।
इस अवसर पर पार्षद प्रेमसागर मिश्रा ने कहा कि सामुदायिक भवन बनने से क्षेत्र के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह भवन वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की भी अच्छी खासी उपस्थिति रही। लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए पार्षद के प्रति आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा होगा।
भूमि पूजन के साथ ही निर्माण कार्य प्रारंभ करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, जिससे आने वाले समय में वार्ड को एक आधुनिक और सुविधायुक्त सामुदायिक भवन की सौगात मिल सकेगी।













