ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

विंध्यनगर हनुमान मंदिर चोरी कांड का खुलासा, पुलिस टीम का हुआ सम्मान

सिंगरौली। विंध्यनगर स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए सिंगरौली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा चोरों के पास से चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया गया है, जिससे मंदिर समिति और स्थानीय श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है।

घटना के खुलासे के बाद हनुमान मंदिर समिति एवं हनुमान भक्तों द्वारा आज एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान रीवा रेंज के डीआईजी, सिंगरौली पुलिस अधीक्षक, सीएसपी, थाना प्रभारी सहित पूरी पुलिस टीम को सम्मानित किया गया और उनके कार्य की सराहना करते हुए बधाई दी गई।

समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने पुलिस की तत्परता और मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस कार्रवाई से लोगों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हुआ है।

इस अवसर पर रणवीर सिंह, बृजेश पाण्डेय, भूपेंद्र सिंह, विजय शाह, राधेश्याम कुशवाहा, शशि देव पाण्डेय, धीरू शक्ति, विपिन, बंटी सिंह, अनुभव पाण्डेय, राजेश दुबे, पंडित संदीप मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button