हिंडालको – महान में मेगा प्लांटेशन अभियान के तहत सीपीपी (कोल हैंडलिंग) क्षेत्र में वृहद पौधारोपण

सिंगरौली- हिंडालको – महान इकाई द्वारा हरित एवं सतत विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मेगा प्लांटेशन अभियान के अंतर्गत कोल हैंडलिंग (CPP) क्षेत्र में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत लगभग 300 विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए, जिससे इकाई के ग्रीन बेल्ट विस्तार को नई गति मिली।
कार्यक्रम में इकाई प्रमुख एस. सेंथिल नाथ, पावर प्लांट हेड प्रांजल पाठक सहित शीर्ष प्रबंधन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
अपने विचार व्यक्त करते हुए एस. सेंथिल नाथ ने कहा कि “हिंडालको – महान में पर्यावरण संरक्षण केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। पौधारोपण जैसे प्रयास हमारी दीर्घकालिक सोच को दर्शाते हैं, जहां हम औद्योगिक प्रगति के साथ प्रकृति के संरक्षण को समान प्राथमिकता देते हैं। आने वाले समय में यह हरित पहल न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक होगी, बल्कि आसपास के क्षेत्र में सकारात्मक पारिस्थितिक प्रभाव भी उत्पन्न करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक पौधा भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक निवेश है, जिसे संजोकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।”
पावर प्लांट हेड प्रांजल पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि “सीपीपी क्षेत्र में पौधारोपण का विशेष महत्व है, क्योंकि यह क्षेत्र औद्योगिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। यहां हरित आवरण बढ़ाने से धूल एवं प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलती है, साथ ही कार्यस्थल का वातावरण भी अधिक स्वच्छ और संतुलित बनता है। वृक्षारोपण न केवल पर्यावरणीय सुरक्षा को मजबूत करता है, बल्कि यह हमारे कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कार्यक्षमता पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। हमारा लक्ष्य है कि उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करते हुए एक आदर्श औद्योगिक इकाई का निर्माण किया जाए।”
इस अवसर पर महान पर्यावरण विभाग की पहल की विशेष सराहना की गई, जिनके समन्वय एवं योजनाबद्ध प्रयासों से यह वृहद अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विभाग द्वारा पौधों के चयन, रोपण स्थल की पहचान तथा उनके संरक्षण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे यह अभियान दीर्घकालिक रूप से प्रभावी सिद्ध होगा।
कार्यक्रम में एमसीओई इंजीनियरिंग हेड अतिश मंडल , वित्त प्रमुख रोहित मतेती, सुरक्षा प्रमुख गौरव चतुर्वेदी , जनसंपर्क प्रमुख संजय सिंह, मैकेनिकल हेड आदर्श, पर्यावरण विभाग प्रमुख मनोज तिवारी, सिविल विभाग से दीपक तिवारी, अमरीश त्रिपाठी, टेक्निकल हेड एस पी सिंह , सुमन मैती , कास्ट हाउस प्रमुख निर्दोष प्रसाद, पंकज सक्सेना , अरविंद शाह , आकाश पांडे, राहुल शाहू ,तथा उद्यानिकी विभाग से रमेश मोबालिया, सहित विभिन्न विभागों के प्रमुखों एवं युवा इंजीनियरों ने पौधारोपण कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। कार्यकर्म का सफल आयोजन सीपीपी हेड अनिल सिंह के नेतृत्व में किया गया ।
यह आयोजन स्पष्ट करता है कि हिंडालको – महान में नेतृत्व परिवर्तन केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि हरित, स्वच्छ और सतत भविष्य की दिशा में एक ठोस, जिम्मेदार और दूरदर्शी पहल का प्रतीक है।













