सोशल इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया की भ्रामक खबरों पर न करें विश्वास जिले में डीजल पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक है
पेट्रोल डीजल में किसी भी प्रकार का कोटा नहीं किया गया है फिक्स

वाहन चालक अपने इच्छा अनुसार ले सकते है पेट्रोल एवं डीजल जिला आपूर्ति अधिकारी
सिंगरौली;जिला आपूर्ति अधिकारी पी सी चंद्रवंशी द्वारा अवगत कराया गया है कि जिले अंतर्गत पेट्रोल पंपों का आज दिनांक 25.03.2026 को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध पाया गया तथा आम नागरिकों एवं वाहन मालिकों को ईंधन की सुगमता पूर्वक आपूर्ति की जा रही है।
उन्होंने ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बघेल एंड कंपनी पेट्रोल पंप, ढोटी में डीजल 29,334 लीटर, पेट्रोल 3,461 लीटर तथा सीएनजी 500 किलोग्राम स्टॉक में पाया गया। यहां ईंधन का वितरण सामान्य रूप से जारी था और किसी प्रकार की भीड़ नहीं पाई गई।
इसी प्रकार परम सुख दास फिलिंग स्टेशन (बीपीसीएल), विंध्यनगर के निरीक्षण में डीजल 10,189 लीटर एवं पेट्रोल 5,068 लीटर स्टॉक उपलब्ध पाया गया। पंप संचालक द्वारा बताया गया कि पेट्रोल एवं डीजल की निर्बाध आपूर्ति लगातार जारी है तथा उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है। तथा गजमोचन फिलिंग स्टेशन, ढोटी विंध्यनगर के निरीक्षण में डीजल 8,770 लीटर एवं पेट्रोल 8,013 लीटर उपलब्ध पाया गया। यहां भी ईंधन का वितरण सुचारू रूप से किया जा रहा था और वाहनों की भीड़ नहीं देखी गई।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है तथा आमजन को ईंधन आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा नहीं है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने जिले के नागरिकों से आग्रह किया है कि जिले में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता है। किसी भी प्रकार का डीजल एवं पेट्रोल को लेकर किया फिक्स नहीं किया गया है । सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया पर चल रही पेट्रोल एवं डीजल की कमी को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह में ध्यान ना दें पेट्रोल पंपों में सुगमता के साथ डीजल एवं पेट्रोल की निर्बाध आपूर्ति बनी हुई है। सभी को उनके उपयोगिता के अनुसार पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध किया जा रहा है।













